दर्जन भर कद्दावर नेता को चुनाव में मिली शिकस्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 5:04 AM
विज्ञापन
वजूद रखने वाले मुखिया प्रत्याशी अपनी सीट तक नहीं बचा पाये हवेली खड़गपुर : पंचायत चुनाव इस बार दिग्गजों, कद्दावर एवं रसूखदार लोगों के इज्जत पर बट्टा लगा दिया. वजूद रखने वाले मुखिया प्रत्याशी अपनी सीट तक नहीं बचा पाये. जबिक आरक्षण नियमावली के कारण किंग मेकर की भूमिका निभा रहे निवर्तमान मुखिया को भी […]
विज्ञापन
वजूद रखने वाले मुखिया प्रत्याशी अपनी सीट तक नहीं बचा पाये
हवेली खड़गपुर : पंचायत चुनाव इस बार दिग्गजों, कद्दावर एवं रसूखदार लोगों के इज्जत पर बट्टा लगा दिया. वजूद रखने वाले मुखिया प्रत्याशी अपनी सीट तक नहीं बचा पाये. जबिक आरक्षण नियमावली के कारण किंग मेकर की भूमिका निभा रहे निवर्तमान मुखिया को भी पराजय का सामना करना पड़ा. लोकतंत्र में जनता मालिक है. जनता अपने वोट की चोट से कईयों राजनीतिक हैसियत तक बता दिया. इस बार के चुनाव में कई निवर्तमान मुखिया अपनी सीट तक नहीं बचा सके.
निवर्तमान की बात की जाय तो मुरादे पंचायत से विद्यानंद यादव, रतैठा से विनय पाठक, मुढ़ेरी से दीपक कुमार मुन्ना, रमनकाबाद पूर्वी से अनामिका सिन्हा, अग्रहण से देवनंदनी देवी, टेटिया से मीरा देवी, केशौली से मुरारी मोहन मुकुंद, बनहरा से अरुण सिंह मुखिया का चुनाव हार गये.
जबिक बैजलपुर की मुखिया रह चुकी पूनम देवी को जिला परिषद में हार का सामना करना पड़ा. कई ऐसे रसूखदार भी पर्दे के पीछे पंचायत की सरकार पर कब्जा करने की कोशिश में फेल हो गये. कौड़िया पंचायत के पूर्व मुखिया गोपाल शरण सिंह, दरियापुर -1 से पूर्व मुखिया दयानंद यादव निराला को भी निराशा हाथ लगी.
उनलोगों ने आरक्षण नियमावली के कारण अपना प्रत्याशी खड़ा किया था. जो हार गये. लिहाजा पंचायत चुनाव के पूर्व अपना राजनीति व पंचायत में दबदबा रखने वाले इन कद्दावरों की पराजय से इतना तो स्पष्ट हो गया कि जनता की अदालत में मतदाता मालिक होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










