चैंबर की बैठक में खास महाल का उठा मुद्दा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 1:15 AM

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवगठित कार्यसमिति की पहली बैठक सोमवार को स्थानीय जैन धर्मशाला में हुई. उसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक सितारिया ने की. बैठक में सचिव संतोष अग्रवाल ने खास महाल के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि शहरवासियों को खास महाल का मालिकाना हक मिलना चाहिए. बैठक में मुंगेर को विश्वविद्यालय […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवगठित कार्यसमिति की पहली बैठक सोमवार को स्थानीय जैन धर्मशाला में हुई. उसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक सितारिया ने की. बैठक में सचिव संतोष अग्रवाल ने खास महाल के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि शहरवासियों को खास महाल का मालिकाना हक मिलना चाहिए.

बैठक में मुंगेर को विश्वविद्यालय बनाने तथा मेडिकल कॉलेज खोलने जैसे मुद्दे पर भी चर्चा हुई. निर्मल कुमार जालान ने कहा कि आने वाले समय में व्यापार चुनौतीपूर्ण भरा होगा. किंतु हमें संघर्ष कर आगे बढना है. बैठक में वाइपी सिंह, कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, संजीव कुमार, पूरनमल पंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन