अगलगी में आधा दर्जन घर जले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2016 5:00 AM

विज्ञापन

लाखों को नुकसान, दो गाय, चार बकरी व दो बकरी के बच्चे की मौत पीड़ित परिवारों को 9800 रुपये नगद मिला मुआवजा सिकंदरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवेे पंचायत के उपरी जाजल गांव मे सोमवार को दोपहर अचानक आग लग जाने से छह घर समेत लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ प्रत्यक्ष […]

विज्ञापन

लाखों को नुकसान, दो गाय, चार बकरी व दो बकरी के बच्चे की मौत

पीड़ित परिवारों को 9800 रुपये नगद मिला मुआवजा
सिकंदरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवेे पंचायत के उपरी जाजल गांव मे सोमवार को दोपहर अचानक आग लग जाने से छह घर समेत लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक पुआल के पुंज से शुरू हुई आग की लपटों ने देखते ही देखते देवेंद्र कुमार चौधरी, नरेश चौधरी, उमेश चौधरी, नरसिंग राम, नवल यादव के घरों को अपनी चपेट में ले लिया़ इस दौरान आगलगी में देवेंद चौधरी के दो गाय,
चार बकरी एवं दो बकरी के बच्चे की मौत आग में जलकर हो गयी़ वहीं देवेंद्र चौधरी का एक पुंज, नरसिंह राम का दो पंुज व नवल यादव का दो पुंज भी जलकर राख हो गया़ आग लगने के बाद ग्रामीणों ने सिमित संसाधनों के बल बूते आग पर काबू पाने का प्रयास किया़ बाद में मौके पर पहुंची दमकल वाहन ने आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया़ घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुचे अंचल अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार भारती ने आपदा राहत कोष के तहत सभी पीडि़त परिवारों को 9800 रुपये नगद मुआवजा प्रदान किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन