सदर अस्पताल का ओटी रूम बना पार्किंग जोन ऑपरेशन थियेटर परिसर पूरी तरह से अव्यवस्थित है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 6:30 AM
मुंगेर : मुंगेर सदर अस्पताल का ऑपरेशन कक्ष का क्षेत्र पार्किंग जोन में बदल चुका है. इसकी फिक्र अस्पताल प्रबंधन को नहीं है. यह व्यवस्था ऑपरेशन थियेटर के सारे मानकों को ठेंगा दिखा रहा है. सदर अस्पताल में महिला और पुरुषों के लिए एक मात्र ऑपरेशन थियेटर बना हुआ है. जहां हाइड्रोसिल, हरनिया से लेकर […]
मुंगेर : मुंगेर सदर अस्पताल का ऑपरेशन कक्ष का क्षेत्र पार्किंग जोन में बदल चुका है. इसकी फिक्र अस्पताल प्रबंधन को नहीं है. यह व्यवस्था ऑपरेशन थियेटर के सारे मानकों को ठेंगा दिखा रहा है. सदर अस्पताल में महिला और पुरुषों के लिए एक मात्र ऑपरेशन थियेटर बना हुआ है. जहां हाइड्रोसिल, हरनिया से लेकर परिवार नियोजन तक का ऑपरेशन किया जाता है.
इसी कक्ष में कभी-कभी बड़ा ऑपरेशन भी किया जाता है. महीने में अगर सभी प्रकार के ऑपरेशन को मिला दिया जाय तो 30 से 35 ऑपरेशन हो ही जाता है. लेकिन ऑपरेशन थियेटर परिसर पूरी तरह से अव्यवस्थित है. जिसके कारण ऑपरेशन थियेटर की गुणवत्ता तो है ही नहीं साथ ही अनेक जोखिम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










