दो दोनाली बंदूक व पचास कारतूस के साथ दो धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2016 5:22 AM
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर से सिर्फ 9 एमएम पिस्टल व कारबाइन जैसे हथियारों की ही तस्करी नहीं हो रही. बल्कि दोनाली बंदूक व कारतूस का भी कारोबार हो रहा है. रविवार को एसटीएफ पटना व मुंगेर पुलिस की टीम ने जमालपुर जुबली वेल से दो लोगों को दो दोनाली बंदूक व 50 कारतूस के साथ गिरफ्तार […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर से सिर्फ 9 एमएम पिस्टल व कारबाइन जैसे हथियारों की ही तस्करी नहीं हो रही. बल्कि दोनाली बंदूक व कारतूस का भी कारोबार हो रहा है. रविवार को एसटीएफ पटना व मुंगेर पुलिस की टीम ने जमालपुर जुबली वेल से दो लोगों को दो दोनाली बंदूक व 50 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में विक्रेता मुंगेर के भोला यादव व खरीदार भागलपुर का अरविंद चौधरी शामिल है.
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ व जमालपुर पुलिस की टीम ने मुंगेर निर्मित दोनाली बंदूक व कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी भोला यादव ने यह दोनाली बंदूक भागलपुर जिले के गोपालपुर सैदपुर निवासी अरविंद चौधरी को बेचा था. अरविंद चौधरी पूर्णिया में एसआइएस सिक्यूरिटी कंपनी में काम करता है.
पूछताछ के दौरान अरविंद ने यह भी बताया कि वह पूर्व में भी मुंगेर से बंदूक खरीद कर ले गया था. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह बंदूक मुंगेर बंदूक कारखाना में निर्मित है. बावजूद अवैध रूप से इसकी खरीद-बिक्री जांच का विषय है. इस मामले में पुलिस जांच करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










