अब तक नहीं हुई अलाव की व्यवस्था
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : जैसे- जैसे दिसंबर का माह खत्म हो रहा है, वैसे- वैसे ठंड का प्रकोप भी बढ़ रहा. शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में भले ही धूप खिली लेकिन सुबह और शाम में कनकनी से लोग ठिठुरते रहे. सुबह की शीतलहरी व शाम की कनकनी ने […]
विज्ञापन
मुंगेर : जैसे- जैसे दिसंबर का माह खत्म हो रहा है, वैसे- वैसे ठंड का प्रकोप भी बढ़ रहा. शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में भले ही धूप खिली लेकिन सुबह और शाम में कनकनी से लोग ठिठुरते रहे.
सुबह की शीतलहरी व शाम की कनकनी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.
लोग कंबल के सहारे किसी तरह रात गुजार रहे हैं. किंतु दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. कनकनी के आगे भगवान भास्कर का ताप भी अब फीका पड़ने लगा है. दिन में भी लोगों को स्वेटर, चादर, मफलर व टोपी का सहारा लेना पड़ रहा है.
नहीं हुई है अलाव की व्यवस्था
तापमान का पारा भले ही लुढ़क 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हो किंतु अब तक प्रशासन द्वारा अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. शहर के चौक- चौराहों, बस स्टैंड व अस्पतालों में अलाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों को ठिठुरते हुए रात बितानी पड़ रही है. खास कर रिक्शा चालकों को रात्रि के समय ठंड में खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










