विसर्जन के लिए निकली मां काली की शोभायात्रा
जमालपुर : लौह नगरी जमालपुर में स्थापित मां काली की प्रतिमा के विसर्जन की शोभायात्रा शुक्रवार की देर संध्या आरंभ हुई. जमालपुर की अनेक प्रतिमाओं का विसर्जन मुंगेर के सोझीघाट में होता है. इसको लेकर प्रतिमाओं को ट्रॉली पर रख कर ले जाया जाता है. साथ ही कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन काली पहाड़ी स्थित नहर […]
जमालपुर : लौह नगरी जमालपुर में स्थापित मां काली की प्रतिमा के विसर्जन की शोभायात्रा शुक्रवार की देर संध्या आरंभ हुई. जमालपुर की अनेक प्रतिमाओं का विसर्जन मुंगेर के सोझीघाट में होता है.
इसको लेकर प्रतिमाओं को ट्रॉली पर रख कर ले जाया जाता है. साथ ही कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन काली पहाड़ी स्थित नहर में भी की जाती है.केशोपुर कोठियारा स्थित बड़ी काली पूजा समिति की प्रतिमा को साज-सज्जा युक्त ट्रॉली पर रख कर मुंगेर के लिए शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान डंके की चोट पर युवा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रंग कौशल का भी प्रदर्शन किया.
शोभायात्रा पूजास्थल से आरंभ होकर भारत माता चौक, सदर बाजार होते जुबली वेल पहुंचा. इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था देखी गयी. अन्य प्रतिमाओं की भी शोभायात्रा देर संध्या आरंभ हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










