डेंगू का कहर जारी, एलाइजा जांच में मिले 2 नये पॉजिटिव मरीज

Updated:
विज्ञापन

जिले में डेंगू संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. इस कारण डेंगू के संभावित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ एलाइजा जांच में कंफर्म पॉजिटिव डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है.

विज्ञापन

मुंगेर. जिले में डेंगू संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. इस कारण डेंगू के संभावित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ एलाइजा जांच में कंफर्म पॉजिटिव डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है. इधर, मंगलवार को 4 मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू के दो नये पॉजिटिव मरीज पाये गये. जबकि इस दौरान डेंगू वार्ड में कुल 6 संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि मंगलवार को एलाइजा जांच में डेंगू के 2 पॉजिटिव मरीज पाये गये. इसमें शेरपुर निवासी 25 वर्षीय शुभम कुमार तथा बेलन बाजार निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार है. वहीं मंगलवार को डेंगू वार्ड में कुल 6 संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. इसमें लल्लू पोखर निवासी 37 वर्षीय मनीष कुमार, बेलन बाजार निवासी 35 वर्षीय नीरज कुमार, परहम निवासी 34 वर्षीय रूपेश दास, मेदनीचौकी निवासी 24 वर्षीय हिना परवीन, शादीपुर निवासी 25 वर्षीय सोनी कुमारी तथा रायसर निवासी 50 वर्षीय बरकत अली को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाज के लिये भर्ती किया गया. इधर, मंगलवार को चार मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया. जबकि मंगलवार तक वार्ड में डेंगू के कुल 11 कंफर्म व संभावित मरीज इलाजरत है. सभी नये भर्ती संभावित मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन