इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
Updated at : 11 Dec 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों की लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद होते हैं. जो जल बचाओ जीवन बचाओ स्लोगन को सीधे ठेंगा दिखाता है. मंगलवार को प्लेटफॉर्म संख्या दो एवं तीन पर ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला. कई दैनिक रेल यात्रियों ने बताया कि […]
विज्ञापन
जमालपुर : जमालपुर रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों की लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद होते हैं. जो जल बचाओ जीवन बचाओ स्लोगन को सीधे ठेंगा दिखाता है. मंगलवार को प्लेटफॉर्म संख्या दो एवं तीन पर ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला. कई दैनिक रेल यात्रियों ने बताया कि जमालपुर रेलवे स्टेशन पर अक्सर पानी की बर्बादी देखी जाती है.
यात्रियों का कहना था कि एक ओर केंद्र सरकार पानी बचाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक कर रही है. कई योजनाएं ऐसी भी बनाई गई है, जिसके नेतृत्व की जिम्मेवारी भारतीय रेल को सौंपी गई है. रेल प्रशासन स्वयं इसके प्रति लगातार उदासीन है. यहां जमालपुर रेलवे स्टेशन पर कभी पीने वाले पानी की टंकी की टोटी खुलकर फेंका हुआ मिलता है
और टंकी से अनवरत पानी बह कर बर्बाद होते रहता है, तो दूसरी और विभिन्न ट्रेनों में दिए जाने वाले पानी का पाइप अक्सर खुला मिलता है. इतना ही नहीं कई बार तो रेलवे स्टेशन की टंकी से घंटा भर तक कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ओवरफ्लो होकर पानी गिरकर बर्बाद होते रहता है.
दूसरी ओर कई रेल यात्रियों ने बताया कि रविवार को भी वीआईपी साइडिंग और मुंगेर प्लेटफॉर्म पर घंटों तक पीने वाले पानी का टोटी खुलकर जमीन पर फेंका रहा और पानी बर्बाद होता रहा. इस संबंध में एक रेल अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जमालपुर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर स्थित पीने वाले पानी की टोटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है. जिसके लिए इंजीनियरिंग विभाग जिम्मेदार है. वैसे इस संबंध में इंजीनियरिंग विभाग के किसी अधिकारी से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




