लापता मोनू के मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 7:44 AM
मुंगेर : जमालपुर डीह निवासी 21 वर्षीय मोनू के सदर अस्पताल मुंगेर से रहस्यमय ठंग से लापता होने के मामले ने पुलिस व अस्पताल प्रबंधन की परेशानी बढ़ा दी है. साथ ही विभाग में व्याप्त लापरवाही को भी उजागर कर दिया है. अस्पताल से मोनू कहां गया, कौन उसे ले गया, अगर उसे रेफर किया […]
मुंगेर : जमालपुर डीह निवासी 21 वर्षीय मोनू के सदर अस्पताल मुंगेर से रहस्यमय ठंग से लापता होने के मामले ने पुलिस व अस्पताल प्रबंधन की परेशानी बढ़ा दी है. साथ ही विभाग में व्याप्त लापरवाही को भी उजागर कर दिया है. अस्पताल से मोनू कहां गया, कौन उसे ले गया, अगर उसे रेफर किया गया तो कहां किया गया. यह कोई रेकर्ड अस्पताल प्रबंधन के पास उपलब्ध नहीं है.
सबसे हैरानी की बात है कि उस समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने ओडी काट कर पुलिस को मोनू के घायलावस्था में अस्पताल आने की जानकारी तक नहीं दी थी. अब जब डीआइजी मनु महाराज के निर्देश पर पुलिस टीम जांच कर रही है तो न सिर्फ अस्पताल प्रबंधन को कठघरे में खड़ा कर दिया है. बल्कि अस्पताल में ओडी ड्यूटी करने वाले पुलिस पदाधिकारी के कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










