मुंगेर : आठ कारबाइन व पिस्टल बरामद, एक धराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2019 8:58 AM
मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने तीन स्थानों पर छापेमारी कर मिनीगन फक्टरियों का खुलासा किया है़ इस दौरान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार निवासी मो. समीमउद्दीन को गिरफ्तार किया गया गया है. पुलिस ने दो निर्मित व छह अर्धनिर्मित कारबाइन, दो पिस्टल व अन्य हथियार के साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये […]
मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने तीन स्थानों पर छापेमारी कर मिनीगन फक्टरियों का खुलासा किया है़ इस दौरान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार निवासी मो. समीमउद्दीन को गिरफ्तार किया गया गया है. पुलिस ने दो निर्मित व छह अर्धनिर्मित कारबाइन, दो पिस्टल व अन्य हथियार के साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये हैं.
एसपी गौरव मंगला ने कहा कि गुप्त सूचना मिली कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में मिनीगन फैक्टरी का संचालन हो रहा है. एसपी ने बताया कि छापेमारी में दो निर्मित कारबाइन, छह अर्धनिर्मित कारबाइन, दो देसी पिस्टल, दो अर्धनिर्मित देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन अर्धनिर्मित मैगजीन एवं तीन बेश मशीन बरामद किये गये हैं. वहीं, भारी संख्या में अर्धनिर्मित कारबाइन के पार्टस एवं हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










