चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च

Updated at : 22 Jun 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च

मुंगेर : मुजफ्फरपुर सहित बिहार के अन्य जिलों में चमकी बुखार से हो रहे बच्चों की मौत के विरोध में तथा विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला गया. उसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने किया. कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जम कर […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुजफ्फरपुर सहित बिहार के अन्य जिलों में चमकी बुखार से हो रहे बच्चों की मौत के विरोध में तथा विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला गया. उसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने किया. कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की मौतें लगातार हो रही है.

इस बीमारी के शुरू होते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परिजनों से मिलने के बाद बिहार सरकार को इलाज की मुकम्मल व्यवस्था करने का आग्रह किया. लेकिन सरकार सोयी रही और बच्चों की मौत में इजाफा होता रहा. केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री आये लेकिन कोई सुदृद्ध व्यवस्था नहीं हुई. पीड़ित जनता के प्रति सरकार का इतना संवेदनहीन होना प्रजातंत्र के लिए दुखदायी है. कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए आज कैंडल मार्च निकाला है.
कांग्रेसियों ने कहा कि मुंगेर की बेटी सिपाही स्नेहा की मौत आज भी अनसुलझा है. इसलिए कांग्रेस मांग करती है कि स्नेहा के मामले में आमजन के संदेह को दूर करे और निष्पक्ष जांच की व्यवस्था करे. मौके पर प्रभात कुमार मिश्र, इनामुल हक, बीके निराला, अजय कुमार सिंह बच्चन, मनोज कुमार अरुण, भुपेंद्र सिंह, मो कमाल, मो अकरम परवेज, मो तारीक, मो अफरोज, चंदन कुमार सिंह, रोहित मणि भूषण सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन