24 जून से पांच जुलाई तक चलेगा दस्त नियंत्रण पखवारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में शुक्रवार को वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्त नियंत्रण पखवारा के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग के राज्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विजय प्रकाश राय, राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एमके सिन्हा तथा प्रशिक्षक के रूप में डॉ सरीता व […]
विज्ञापन
मुंगेर : समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में शुक्रवार को वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्त नियंत्रण पखवारा के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग के राज्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विजय प्रकाश राय, राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एमके सिन्हा तथा प्रशिक्षक के रूप में डॉ सरीता व डॉ बेबी ने दस्त नियंत्रण के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी.
आगामी 24 जून से 5 जुलाई तक संचालित किए जाने वाले सघन दस्त नियंत्रण पखवारा को लेकर प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजउद्दीन, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक निखिल राज एवं यूनिसेफ के एसएमसी अमित कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
वीसी के माध्यम से बताया गया कि दस्त नियंत्रण पखवाड़ा में सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जिंक व ओआरएस से संबंधित एक कॉर्नर स्थापित किया जाना है. जिसमें आने वाले लाभार्थियों को ओआरएस का घोल बनाने संबंधित जानकारी दिया जाना है एवं काउंसलिंग किया जायेगा.
साथ ही 5 साल आयु सीमा के भीतर वाले बच्चे के घरों में आशाओं के माध्यम से जिंक एवं ओआरएए का वितरण किया जायेगा. बताया गया कि बच्चों के शरीर में पोषण व नमक की कमी आ जाती है. जिसके कारण वे उल्टी-दस्त व शरीर में पानी की कमी के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों में यह समस्या अधिक होती है. जिंक की गोली से दस्त की अवधि और तीव्रता दोनों कम हो जाती है एवं बच्चे के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है. बताया गया कि दस्त, उल्टी रोग व कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को चिह्नित कर बचाव, उपचार व उसकी रोकथाम के लिए इस कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर चलाया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










