रंगदारी मांगी किसी से, हमला किसी ओर पर

Published at :01 Mar 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगी किसी से, हमला किसी ओर पर

मुंगेर : जेल में बंद कुख्यात अपराधी अपराध की नयी-नयी योजना तैयार कर रहा है. स्वर्ण व्यवसायी गोली कांड को भी नये ट्रेंड के अनुसार ही अपराधियों ने अंजाम दिलाया. पहले अपराधियों ने रिद्धि-सिद्धि ज्वेलर्स दुकानदार को चिट्ठी भेज कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगा और जब चिट्ठी का कोई रिस्पांस दुकानदार द्वारा नहीं […]

विज्ञापन

मुंगेर : जेल में बंद कुख्यात अपराधी अपराध की नयी-नयी योजना तैयार कर रहा है. स्वर्ण व्यवसायी गोली कांड को भी नये ट्रेंड के अनुसार ही अपराधियों ने अंजाम दिलाया. पहले अपराधियों ने रिद्धि-सिद्धि ज्वेलर्स दुकानदार को चिट्ठी भेज कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगा और जब चिट्ठी का कोई रिस्पांस दुकानदार द्वारा नहीं दिया गया तो अपराधियों ने रणनीति बनाया.

अपराधियों ने जिससे रंगदारी मांगी थी उस दुकान पर हमला नहीं किया. जबकि उस दुकान के ठीक सामने वाले संदीप के दुकान पर हमला कर उसको दहशतजदा करने का प्रयास किया. ताकि वह रंगदारी की राशि का शीघ्र भुगतान कर दे. लेकिन जब हमले में संदीप घायल हो गया तो पासा ही पलट गया. क्योंकि इस घटना के बाद रिद्धि-सिद्धि ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सौरभ कुमार पुलिस के सामने आ गया और कोतवाली थाना में अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. जिसके बाद किशन कुमार की गिरफ्तारी हुई और पूरे मामले से पर्दा हटा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन