Bihar Politics: कुढ़नी में हार के बाद भी आज मुकेश सहनी का जश्न, रिजल्ट के पहले बनवाए लड्डू बांटेगी VIP
Bihar Politics: बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में हार को भी मुकेश सहनी अपनी पार्टी वीआइपी के लिए जीत की तरह देखते हैं. चुनाव परिणाम के पहले एक टन लड्डू तैयार किये गये थे वो बांटने आज शनिवार को मुकेश सहनी कुढ़नी पहुंच रहे हैं.
Bihar Politics: बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के उम्मीदवार नीलाभ कुमार की करारी हार भले ही हुई हो लेकिन इस हार में भी मुकेश सहनी VIP की जीत देखते हैं. इस हार से उन्हें कोई निराशा नहीं बल्कि वो बेहद खुश हैं और अपनी पार्टी के लिए इसे फायदेमंद उपलब्धि तक बता रहे. मुकेश सहनी ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही एक टन लड्डू तैयार करवाए थे. हार के बावजूद अब ये लड्डू बांटने वो शनिवार को कुढ़नी पहुंच रहे हैं.
आपके शहर में
मुकेश सहनी की पार्टी VIP को कुढ़नी उपचुनाव में करीब 10 हजार वोट मिले. यहां भाजपा ने जीत हासिल की जबकि जदयू प्रत्याशी सीधी टक्कर में हारे. वीआइपी के जीत के दावे फेल हुए और नीलाभ कुमार तीसरे नंबर पर रहे. मुकेश सहनी ने जीत के दावे के साथ रिजल्ट से पहले ही एक टन लड्डू तैयार करवाए थे. ऐसा माना जा रहा था कि अगर भाजपा की भी हार हुई तो वीआइपी ये लड्डू बांटेगी और बीजेपी की हार को अपना जीत बताएगी. लेकिन परिणाम बिल्कुल अलग ही रहा और भाजपा जीत गयी.
कुढ़नी में भाजपा की जीत और जदयू व वीआइपी की हार पर मुकेश सहनी ने कहा कि कुढ़नी में मिले मतों ने तय कर दिया है कि निषाद का साथ सन ऑफ मल्लाह को ही है. इसी को लेकर जश्न मनाया जाएगा और जनता से मिलकर उनका आभार जताने वो शनिवार को कुढ़नी जा रहे हैं. वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि कुढ़नी में वीआईपी कार्यकर्ता लोगों के बीच लड्डू बांटकर जश्न मनाएंगे.
Also Read: बिहार में करीबी मुकाबले क्यों हार जाता है महागठबंधन? अगले चुनावों में जानें किसका निकालना होगा तोड़
बता दें कि कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा के केदार गुप्ता को जीत मिली. जबकि सीधे मुकाबले में जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा. बेहद रोचक मुकाबले में जदयू की हार हुई. वहीं मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी को यहां तीसरे नंबर पर आकर संतोष करना पड़ा.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए