अज्ञात वाहन चालक ने मासूम को रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन

फुलवार मुख्य मार्ग में सिसवनिया गांव में बुधवार संध्या अज्ञात वाहन चालक ने एक मासूम बच्चा को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही बच्चा की मौत हो गई.

विज्ञापन

बंजरिया. चैलाहां – फुलवार मुख्य मार्ग में सिसवनिया गांव में बुधवार संध्या अज्ञात वाहन चालक ने एक मासूम बच्चा को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही बच्चा की मौत हो गई. मृतक सिसवानिया के मुकेश पंडित का पुत्र मनीष कुमार (2) है. घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मनीष बुधवार देर संध्या में अपने दरवाजे पर सड़क के किनारे खड़ा था. इसी दौरान अज्ञात बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया, जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर मृत बच्चा के पिता मुकेश पंडित ने बंजरिया थाना में अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन