ePaper

देसी पिस्टल के साथ बाइक सवार दो बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 07 Jul 2024 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
देसी पिस्टल के साथ बाइक सवार दो बदमाश गिरफ्तार

चंद्रहिया से लोडेड हथियार के साथ बाइक सवार दो बदमाश पकड़े गये. उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद हुआ है.

विज्ञापन

मोतिहारी. मुफस्सिल थाने के चंद्रहिया से लोडेड हथियार के साथ बाइक सवार दो बदमाश पकड़े गये. उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद हुआ है. गिरफ्तार बदमाशों में तुरकौलिया का चंदन कुमार व चंद्रहिया का सुरज कुमार शामिल है. पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि तीन बदमाश दो हथियार के साथ चंद्रहिया गांव में आयोजित समारोह में आये थे. सूचना पर छापेमारी की गयी, जहां दो बदमाश पकड़े गये, जबकि तीसरा एक लोडेड हथियार लेकर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि फरार बदमाश की पहचान कर ली गयी है. वह चंद्रहिया गांव का इंद्रजीत कुमार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार रात चंद्रहिया गांव में एक समारोह आयोजित था. उसमें आर्केस्ट्रा का डांस चल रहा था. स्टेज पर डांसर के साथ तीन युवक अपने-अपने हाथ में देसी पिस्टल लेकर डांस कर रहे थे. उसी समारोह में उपस्थित एक व्यक्ति ने तीनों बदमाशों का हथियार लहाराते हुए 45 सेकेंड का एक वीडियो बना पुलिस के सरकारी मोबाइल पर डाला, जिसके बाद वीडियो का सत्यापन व बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया. दारोगा गोपाल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चंद्रहिया गांव में पहुंच घेराबंदी शुरू की. पुलिस को देख दो युवक बाइक स्टार्ट कर भागे, जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया. वहीं तीसरा बदमाश एक हथियार के साथ भागने में सफल रहा. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों का क्राइम हिस्ट्री खंगाला जा रहा है. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. तुरकौलिया का चंदन दोनों हथियार लेकर आया था चंद्रहिया

बताया जाता है कि दोनों देसी पिस्टल तुरकौलिया के चंदन कुमार है. वह इंद्रजीत के कहने पर दोनों पिस्टल लेकर चंद्रहिया आया था. इसका खुलासा गिरफ्तार सुरज ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में किया है. उसने यह भी बताया है कि चंदन से हथियार लेकर स्टेज पर डांस कर रहा था. इंद्रजीत को भी चंदन ने ही हथियार दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन