ePaper

खड़े 11 ट्रक से बैटरी व डीजल की चोरी, सीसीटीवी फुटेज से एक गिरफ्तार

Updated at : 30 Jul 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
खड़े 11 ट्रक से बैटरी व डीजल की चोरी, सीसीटीवी फुटेज से एक गिरफ्तार

मनोज सिंह के गैरेज में लगे 11 ट्रक से चोरों ने बैटरी व डीजल की चोरी कर ली.

विज्ञापन

मोतिहारी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत चंद्रहिया में मोटर्स पार्ट्स व्यवसायी मनोज सिंह के गैरेज में लगे 11 ट्रक से चोरों ने बैटरी व डीजल की चोरी कर ली. सीसीटीवी से चोर की पहचान के बाद अगले दिन चोरों ने उनके मोटर्स पार्ट्स दुकान का ताल तोड़ बैट्री, क्लच प्लेट, टीवी व सीसीटीवी का डीवीडी की चोरी कर ली. मनोज रघुनाथपुर मजुराहा के रहने वाले है. घटना को लेकर उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चंद्रहिया के अजित कुमार उर्फ राजा कुमार नामक युवक को आरोपित किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चोरी का सामान अभी बरामद नहीं हुआ है. सामान की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन