मोतिहारी: धार्मिक स्थल पर अंडा फोड़े जाने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
मंदिर परिसर
मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर अंडा फोड़े जाने की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है.
Motihari News: कोटवा. थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा स्थित वार्ड नंबर 11 के बाजार टोला में एक धार्मिक स्थल पर अंडा फोड़े जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी गयी और माहौल बिगड़ने की आशंका बनी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया.
आपके शहर में
Kotwa News: धार्मिक स्थल पर अंडा फोड़े जाने से मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि घटना 25 अगस्त की रात से 26 अगस्त के बीच की है. धार्मिक स्थल पर अंडा फोड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गयी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की.
बीडीओ और थानाध्यक्ष ने संभाला मोर्चा
मामले की सूचना मिलने के बाद बीडीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया.
अधिकारियों की पहल के बाद स्थिति नियंत्रित हुई. पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.
असामाजिक तत्वों की पहचान कर होगी कार्रवाई
प्रभारी एसडीपीओ सदर-2 सह एएसपी सुनील सिंह ने कहा कि किसी भी धर्म के साथ खिलवाड़ करना दंडनीय अपराध है. उन्होंने बताया कि मामले में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है.
उन्होंने कहा कि आरोपितों की पहचान होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.
मौके पर पुलिस बल और अधिकारी रहे मौजूद
घटना के बाद प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, अभिषेक कुमार, बीडीओ चिरंजीवी पाण्डेय, सीओ मोनिका आनंद, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद सहित कोटवा और भोपतपुर थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही.
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
यह भी पढ़ें: नेपाल में मची तबाही का असर यहां तक पहुंचा, गंडक में बहकर आए शव और घरों का सामान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए