Motihari News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी सफारी, स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर निकाला
दुर्घटना के बाद पलटा टाटा सफारी
मोतिहारी के बंजरिया में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जहाँ बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक टाटा सफारी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई.
Motihari News: बंजरिया. चैलाहां-फुलवार मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर प्रखंड सह अंचल कार्यालय मोड़ के समीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक टाटा सफारी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए, लेकिन सभी को मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा.
आपके शहर में
Banjariya News: बाइक सवार को बचाने में पलटी सफारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाटा सफारी तेज गति से जा रही थी. इसी दौरान अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया. बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद सफारी सड़क किनारे पलट गई.
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों ने शीशा और दरवाजा खोलकर घायलों को निकाला
दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए. पलटी हुई सफारी में फंसे चारों लोगों को बाहर निकालने के लिए लोगों ने तत्काल मदद शुरू की.
स्थानीय लोगों ने वाहन के शीशे और दरवाजों के जरिए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया.
चारों घायलों को आई मामूली चोटें
हादसे में सफारी में सवार चार लोगों को चोटें आईं, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई.
समाचार प्रेषण तक घायलों के नाम और पते की जानकारी सामने नहीं आ सकी थी.
सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 टीम
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिक घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल भेज चुके थे.
पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली और दुर्घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई.
घटनास्थल पर पड़ी रही दुर्घटनाग्रस्त सफारी
खबर लिखे जाने तक दुर्घटनाग्रस्त टाटा सफारी घटनास्थल पर ही पड़ी हुई थी. हादसे की जानकारी अजगरी मुखिया पति दीपक कुमार सिंह ने दी. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है.
यह भी पढ़ें: जिसके सानिध्य में इंसानियत जाग उठती थी, उस डॉक्टर को खोकर मोतिहारी चिकित्सा जगत हुआ मर्माहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए