मोतिहारी: रामगढ़वा में स्विफ्ट डिजायर कार से 15 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
जब्त गांजा व गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network
मोतिहारी में रामगढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार से 15 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
मोतिहारी: रामगढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम सेमर चौक के समीप वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने रक्सौल की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी के दौरान डिक्की से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया. मौके से कार चालक सह कथित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सड़क मार्ग से मादक पदार्थ की बड़ी खेप रक्सौल की ओर ले जायी जा रही है. सूचना का सत्यापन करने के बाद गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गयी. इसी दौरान एनएच के रास्ते रक्सौल की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को सेमर चौक के समीप रोककर तलाशी ली गयी.
कार की डिक्की से बरामद हुआ 15 किलो गांजा
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 15 किलो गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बकुलिया गांव निवासी अमलेश्वर सिंह के पुत्र सावन कुमार के रूप में हुई है.
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली है. कार का निबंधन नंबर BR 32X/4198 बताया गया है.
गांजा कहां से आया, किसे पहुंचाना था, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे स्थानीय स्तर पर किसे सौंपा जाना था.
पुलिस को पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है. मामले में मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी
थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस पूरे मामले में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें
मोतिहारी: बैरिया देवी सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए