छह शराब तस्कर गिरफ्तार, शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

एनएच-28 ए के छपवा-सुगांव रोड में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मोतिहारी. एनएच-28 ए के छपवा-सुगांव रोड में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. सभी तीन कार पर शराब लेकर कहीं पहुंचाने जा रहे थे. इस दौरान गुप्त सूचना पर इंसपेक्टर दीपक कुमार व अन्य के साथ छापेमारी कर तीनों कार को जब्त कर जांच में भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. बरामद शराब में एट पीएम गोल्ड 1104 , रॉयल स्टेज 750 एमएम 11 पीस, बलैंडर स्प्राइट 750 एमएम नौ पीस बरामद किया गया. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में मथुरापुर के प्रमोद कुमार, विकाश कुमार शर्मा, मठिया बरियारपुर के विनय कुमार यादव, मथुरापुर गोपालगंज के रौशन कुमार, धरमुआ के राजन कुमार व मथुरापुर के नंदलाल कुमार शर्मा के नाम शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन