दवा व्यवसायी के घर 13.50 लाख की संपत्ति ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरों ने मेन गेट से लेकर सभी कमरों व 11 आलमीरियों का लॉक तोड़ 13.50 लाख की संपत्ति गायब कर दी.

विज्ञापन

मोतिहारी.शहर के चांदमारी मोहल्ला में चोरों ने दवा व्यवसायी रविंद्र कुमार उर्फ रवि के मकान का ताला तोड़ भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने मेन गेट से लेकर सभी कमरों व 11 आलमीरियों का लॉक तोड़ 13.50 लाख की संपत्ति गायब कर दी. घटना शनिवार रात की है. गृहस्वामी पूरे परिवार के साथ चंद्रहिया स्थित अपने नये मकान में गये थे. रात अधिक होने के कारण सपरिवार वहीं रह गये. इस बीच मौका पाकर चोरों ने उनके चांदमारी स्थित मकान का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. घटना की सूचना पर गृहस्वामी चांदमारी पहुंचे. मेन गेट से लेकर सभी कमरों व 11 आलमीरियों का लॉक टूटा था. उसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटना की छानबीन की. चोरों का कोई सुराग नहीं मिला. गृहस्वामी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि घर से 11 लाख के सोने व चांदी के आभूषण, 17 हजार कैश, दो लाख के बर्तन सहित कीमती सामान की चोरी हुई है. डीएसपी सह नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. बहुत जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन