बंजरिया में पीडीएस डीलरों की बैठक, तौल में गड़बड़ी मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई, बीएसओ ने दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
राशन वितरण में कोताही बर्दाश्त नहीं, डीलरों को सख्त चेतावनी

बैठक को संबोधित करते एमओ साकेत कुमार व उपस्थित डीलर

पूर्वी चंपारण के बंजरिया में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) साकेत कुमार की अध्यक्षता में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदार मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण की अन्य ताजा खबरें

पारदर्शी तरीके से करें राशन वितरण

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जनवितरण केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ राशन का वितरण करें. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही सभी लाभुकों को राशन उपलब्ध कराया जाए.

गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

बीएसओ ने स्पष्ट कहा कि राशन की तौल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या वितरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित डीलर के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी डीलरों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की.

दुकान पर बोर्ड लगाना होगा अनिवार्य

बैठक में सभी पीडीएस डीलरों को अपनी दुकानों पर सूचना बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया. बोर्ड पर राशन की उपलब्धता, वितरण की मात्रा और निर्धारित मूल्य का स्पष्ट उल्लेख करने को कहा गया, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

बैठक में डीलर राजू प्रसाद, राजकुमार सिंह, बलिराम, लाल बिहारी राम, शशी कुमार, नागेंद्र यादव, ग्यासुद्दीन, शमशेर आलम, कृष्ण कुमार वर्मा सहित अन्य डीलर एवं आपूर्ति कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन