पंचायत अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

राजद नेता अवधेश यादव के कुशहर स्थित आवास पर पंचायत अध्यक्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत केसरिया विधानसभा के सभी पंचायत अध्यक्षों का सम्मान किया गया.

विज्ञापन

केसरिया. राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को सुदृढ़ करने व पार्टी से जुड़े लोगों के मनोबल को लेकर रविवार को राजद नेता अवधेश यादव के कुशहर स्थित आवास पर पंचायत अध्यक्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत केसरिया विधानसभा के सभी पंचायत अध्यक्षों का सम्मान किया गया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा उपहार स्वरूप भेजी गयी दिवाल घड़ी देकर सभी पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. केसरिया विधान सभा प्रभारी व राजद राज्य परिषद सदस्य अवधेश यादव ने बताया कि सम्मान समारोह में उपस्थित पार्टी के प्रधान महासचिव सुरेश सहनी, युवा राजद जिलाध्यक्ष नुरुल होदा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय निराला, राजद खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौकीर अहमद खान, अनुसूचित जाति के जिलाअध्यक्ष गणेश मांझी आदि ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसकल प्रसाद यादव व संचालन असफाक खान ने किया. मौके पर अमरेंद्र यादव,नसीमुहो जोहा उर्फ नन्हे,चन्द्रदेश्वर राय,चदंन श्रीवास्तव,प्रमोद यादव,महासचिव प्रमोद कुमार,इर्शाद खान,संतोष यादव,बच्चा चौरसिया,सुनील कुमार,पूर्व मुखिया हरेंद्र साह,उमेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन