आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत, दो घायल
कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा शर्मा चौक के समीप रविवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी
सिकरहना. कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा शर्मा चौक के समीप रविवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो घायल हो गये .मृतक कन्हैया कुमार ढाका थाना क्षेत्र के झौआराम का रहने वाला था. वहीं घायल सत्येंद्र सिंह झौआराम तथा साहिल मंडल शिकारगंज थाना के रूपहरी का रहने वाला है. दोनों घायलों को इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया. इधर सूचना पर पहुंची कुंडवाचैनपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए