WATCH VIDEO: NH-27 पर दो ट्रकों की ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह, बाइक सवार मजदूर की मौत

Author Shivam|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NH-27 पर दो ट्रकों की खतरनाक ओवरटेकिंग ने ली बाइक सवार मजदूर की जान. एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल. पुलिस ने संभाला मोर्चा, जानें घटना का पूरा विवरण.

विज्ञापन

Road accident: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-27 पर राजापुर मठिया चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. दो ट्रकों की खतरनाक ओवरटेकिंग के चक्कर में बाइक सवार एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. इस अचानक हुई दुर्घटना से घटनास्थल पर भारी अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े.

विज्ञापन

Motihari News: पेंटिंग का काम कर घर लौट रहे थे माजुराहा गांव के दोनों मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार, माजुराहा गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार और उनके साथ वीरेंद्र कुमार सरोतर गांव में पेंटिंग का काम खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे. जब वे राजापुर मठिया चौक के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे दो ट्रक आपस में खतरनाक तरीके से ओवरटेकिंग करने लगे. इसी आपाधापी के क्रम में बाइक सवार दोनों युवक अनियंत्रित होकर उन ट्रकों की चपेट में आ गए, जिससे यह भीषण हादसा हुआ.

घटना स्थल पर लोगों को समझती पुलिस | Prabhat Khabar Network
घटना स्थल पर लोगों को समझती पुलिस | Prabhat Khabar Network

एक घंटे तक एनएच-27 पर लगा रहा जाम, पुलिस ने किया आवागमन सुचारू

इस दर्दनाक हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के कारण एनएच-27 पर करीब एक घंटे तक भयंकर सड़क जाम की स्थिति बनी रही. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात को सुचारू किया.

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल

हादसे की खबर मिलते ही मृतक संतोष कुमार के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर लौटने के दौरान हुई इस अचानक अनहोनी ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है. स्थानीय लोगों ने एनएच-27 पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर गहरी चिंता जताई है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 76 कार्टन नेपाली सौंफी शराब बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन