मोतिहारी में सांसद खेल महोत्सव-2026 का आयोजन, 1 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोतिहारी में 1 सितंबर से 8 अक्टूबर तक सांसद खेल महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से हो रहा है. विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ समापन समारोह 11 अक्टूबर को होगा.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मोतिहारी में सांसद खेल महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा. सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह के संरक्षण में होने वाले इस महोत्सव में 1 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. महोत्सव की थीम "खेल से स्वास्थ्य, युवा से राष्ट्र, एकता से विकास" रखी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेल भवन से गांधी मैदान तक दिखेगा खेलों का जोश

महोत्सव की अधिकांश प्रतियोगिताएं खेल भवन, मोतिहारी में आयोजित की जाएंगी. वहीं वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन गांधी मैदान में होगा. जिले के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

1 सितंबर से तलवारबाजी प्रतियोगिता से होगी शुरुआत

सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 1 से 3 सितंबर तक होने वाली तलवारबाजी प्रतियोगिता से होगी. इसके बाद सितंबर माह में कैरम, शतरंज, कुश्ती, थांग-टा, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस और जूडो की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

साइकिलिंग और कबड्डी में भी खिलाड़ी दिखाएंगे दम

2 अक्टूबर को साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी. इसके बाद 3 से 8 अक्टूबर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. विभिन्न खेलों के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और प्रतिस्पर्धी माहौल में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

11 अक्टूबर को होगा समापन समारोह

सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह 11 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा.

खेल के साथ युवाओं के विकास पर जोर

आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना विकसित करना है. सांसद खेल महोत्सव के संयोजक भानु प्रकाश एवं अप्पू कुमार को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी के स्कूल में बड़ा खेल? रजिस्टर में 384 बच्चे, मौके पर मिले सिर्फ 105, जांच के आदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन