अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अन्य सामग्री के साथ पुलिस टीम

अन्य सामग्री के साथ पुलिस टीम

पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री के मास्टरमाइंड श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार किया है. लंबे समय से सक्रिय इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Motihari Crime News: पूर्वी चंपारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकिया क्षेत्र में संचालित अवैध कारतूस निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. संयुक्त छापेमारी के दौरान 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने मामले में चार अपराधियों को हिरासत में लिया है. फैक्ट्री का मास्टरमाइंड गढ़हिया थाना क्षेत्र के मड़पा मोहन गांव निवासी श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Chakia News: पांच थानों की संयुक्त छापेमारी

कार्रवाई एसडीपीओ चकिया और पकड़ीदयाल के नेतृत्व में मेहसी, चकिया, मधुबन, गढ़हिया और फेनहारा थाना पुलिस के साथ जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम ने की. पुलिस ने फैक्ट्री से कारतूस बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन, मेटल शीट, गन पाउडर और अन्य उपकरण बरामद किए.

भारी मात्रा में केमिकल और निर्माण सामग्री जब्त

moti (1).jpg

छापेमारी के दौरान नाइट्रिक एसिड, रेड फास्फोरस, एसीटोन, चारकोल समेत कई रासायनिक पदार्थ भी बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि कारतूस निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की गई है. पूरे नेटवर्क की तकनीकी और वैज्ञानिक जांच की जा रही है.

gfgh.jpg

मास्टरमाइंड पर पहले से कई मामले दर्ज

गिरफ्तार श्रीकांत सिंह के खिलाफ पहले से आर्म्स और गोलीबारी से जुड़े पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2012 में UAPA के तहत भी जेल जा चुका है. जांच में उसके अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

बुलेट सप्लाई करने वालों से भी पूछताछ

पुलिस ने बुलेट खरीदकर सप्लाई करने वाले कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.

टीम होगी सम्मानित

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की कार्रवाई करने वाली टीमों को सम्मानित करने का निर्णयलिया गया है संयुक्त छापेमारी टीम को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी. मामले की विस्तृत जानकारी एसडीपीओ चकिया प्रेस वार्ता में साझा करेंगे.


विज्ञापन
Sn Satyarthi

लेखक के बारे में

By Sn Satyarthi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन