ePaper

Motihari News : फजर्तीवाड़ा : जीवित व्यक्ति का बन गया मृत्यु प्रमाण पत्र

Updated at : 03 Sep 2024 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
Motihari News : फजर्तीवाड़ा : जीवित व्यक्ति का बन गया मृत्यु प्रमाण पत्र

Motihari News : श्रम संसाधन विभाग द्वारा निबंधित कामगारों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए फर्जी आवेदन भी आने लगे हैं.

विज्ञापन

Motihari News : श्रम संसाधन विभाग द्वारा निबंधित कामगारों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए फर्जी आवेदन भी आने लगे हैं. फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर लाभ लेने की कोशिश की जा रही है. शहर के गोढ़वा पंचायत का एक मामला आया है जिसको ले विभागीय अधिकारियों के कान खड़े हो गये हैं.

इस पंचायत के निबंधित मजदूर एनूल मियां की मौत बीते साल एक दुर्घटना में हो गयी थी और उसके भाई सैनूल मियां की मौत का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर दो लाख रुपये अनुदान लेने के लिए श्रम संसाधन विभाग को आवेदन कर दिया. आवेदन आने के बाद जब जांच के लिए उसके घर अधिकारियों की टीम पहुंची तो जिसके नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र बना था वह जिंदा मिला. कुछ समय के लिए अधिकारी भी हैरत में पड़ गये.

जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र बना है,उसकी मौत नहीं हुई है,बल्कि उसके भाई की मौत हुई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी समय आवेदन को रद्द कर दिया गया. इसके साथ ही जितने भी आवेदन आ रहे हैं पहले उसकी गहनता से जांच करायी जा रही है और उसके बाद ही आगे की प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जा रहा है.

Motihari News : एक माह में 30 निबंधन हुआ रद्द

शिकायतें मिलने के बाद अधिकारी पूरी तरह से तत्पर हो गये हैं और जो भी आवेदन आ रहे हैं,उसकी गहनता से जांच की जा रही है. जांच के दौरान केवल सदर के विभिन्न पंचायतों में तीन दर्जन के करीब ऐसे निबंधन मिले हैं जो निर्माण श्रमिक नहीं हैं और गलत तरीके से कार्ड बनवा लाभ ले रहे थे. उनका निबंधन रद्द कर दिया गया है.

Motihari News : एक सौ से अधिक आवेदन हुए खारिज

बच्चियों की शादी के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि सहित अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदनों की गहनता से जांच करायी गयी. एक सौ से अधिक आवेदन रद्द कर दिये गये.आगे ऐसे आवेदकों को दोबारा गलती नहीं करने की चेतावनी दी गयी.

Motihari News : कहते हैं अधिकारी ?

योजना का लाभ लेने के लिए निबंधन जरूरी है.वास्तविक लाभुकों तक योजनाएं पहुंचे इसके लिए पहल जारी है. फर्जीवाड़ा करने की मंशा रखने वालों के लिए यहां कोई गुंजाइश नहीं है.

ज्योति कुमारी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सदर,मोतिहारी

Motihari News in Hindi : click here

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन