नींव से ईंट निकालने के दौरान मिट्टी धंसने से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन

सिसवनिया गांव में पुराने घर के नींव से ईंट निकालने के दौरान मिट्टी धंसने से एक वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई.

विज्ञापन

बंजरिया. थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में पुराने घर के नींव से ईंट निकालने के दौरान मिट्टी धंसने से एक वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना मंगलवार संध्या की है. मृतक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया वार्ड नं – 14 निवासी 65 वर्षीय शेख दहाड़ी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने ही घर के आंगन में गड्ढा खोदकर पुराने घर के नींव से ईंट निकाल रहा था. इसी दौरान ऊपर से मिट्टी धंसने के कारण वह दब गया, जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक की पत्नी अमीरुन नेशा, पुत्र वधू, पुत्र – पुत्री सहित अन्य परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया आदिल राणा ने दी. 25 जुलाई को होने वाली थी पुत्री की शादी मृतक शेख दहाड़ी के दो पुत्र व तीन पुत्रियां है. जिनमें दो पुत्र व दो पुत्री का शादी हो गया है. जबकि सबसे छोटी पुत्री सहाना खातून का शादी 25 जुलाई को होने वाली थी, बारात जिले के चिरैया थाना के माधोपुर महुआवा से आएगी. जिसको लेकर घरों में तैयारियां जोरों से चल रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन