संदेहास्पद स्थिति में कंटेनर चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर सरोतर पहल के समीप गुरुवार देर संध्या संदेहास्पद स्थिति में ड्राइवर सीट पर ही एक कंटेनर चालक की मौत हो गई.

विज्ञापन

डुमरियाघाट.राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर सरोतर पहल के समीप गुरुवार देर संध्या संदेहास्पद स्थिति में ड्राइवर सीट पर ही एक कंटेनर चालक की मौत हो गई. मृत चालक धर्मेन्द्र कुमार 43 वर्ष है. जो उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला बताया जाता है. घटना के संबंध में कंटेनर में मौजूद एक अन्य चालक प्रेम शंकर जो उसी गांव का रहने वाला है के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों चालक बंगाल के सिलीगुड़ी से सामान खाली कर कंटेनर वापस लेकर लौट रहे थे. हादसे के दौरान धर्मेंद्र गाड़ी चला रहा था. की अचानक कांपने लगा. कांपते कांपते गाड़ी के स्टीयरिंग पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर थानाध्यक्ष ध्रुवनारायण ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. पुलिस ने शव को गाड़ी से उतरवाकर पंचनामा बना उसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन