निगम सफाई कर्मियों का बदलेगा ड्यूटी अटेंडेंस सिस्टम

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम में सफाई के लिए बहाल एजेंसियां कार्य में लापरवाही पर निगम जल्द ही एक्शन लेगा.

विज्ञापन

मोतिहारी.नगर निगम में सफाई के लिए बहाल एजेंसियां कार्य में लापरवाही पर निगम जल्द ही एक्शन लेगा. गुरुवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सफाई व्यवस्था पर चर्चा के दौरान कई निर्णय लिये गये. बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रीति कुमारी ने की. इस दौरान सफाई कर्मियों के अटेंडेंस सिस्टम में बदलाव का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही वार्डों में सफाई की जियो टैग फोटो ग्राफी कराना अनिवार्य करने पर जोर दिया गया. नगर आयुक्त अशीष कुमार ने बताया कि शहर की स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त किया जायेगा. बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर चालू की जायेगी. इसको लेकर शीध्र ही काम चालू होगा. बैठक में विकास कार्यो को लेकर भी चर्चा हुई. जिसमें पूर्व के कैंसिल टेंडर को पुन कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में डिप्टी मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद सहित सशक्त स्थायी समिति सदस्यगण उपस्थित थे. बताते चले कि वार्डों में पर्याप्त 16 मानव बल की तैनाती के बाद भी सफाई कार्य संतोषजनक नहीं है. कई वार्डों में सफाई कार्य के लिए तैनात सभी मानव बल कार्य भी नहीं कर रहे, जबकि प्रत्येक माह उनका भुगतान हो रहा है.

निर्णय के प्रमुख बिंदु

आपके शहर में

विज्ञापन

– वार्ड जमादार को प्रतिमाह पांच लीटर पेट्रॉल देने की स्वीकृति

– यूरिनल सफाई के लिए दो अदद् मिनी जेटिंन मशीन खरीदने की स्वीकृति

– गांधी मैदान में पिंक व डिलक्स शौचालय निर्माण का निर्णय

– निगम के वार्ड 23 व वार्ड 2 में करीब 29 लाख से सड़क निर्माण की स्वीकृति

– नवयुवक पुस्तकालय के पीछे पार्किंग जीर्णोद्वार की स्वीकृति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन