हथियार का भय दिखा फाइनेंस कर्मी से 70 हजार की लूट

प्राथमिक विद्यालय गोबिन्दापुर के 100 मिटर दुर अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर फाइनेंसर से 70 हजार 80 रुपये लूट कर फरार हो गये.
कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोबिन्दापुर के 100 मिटर दुर अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर फाइनेंसर से 70 हजार 80 रुपये लूट कर हुये फरार.पिड़ित फाइनेंसर त्रिभुवन कुमार ने बताया कि हम सेमरा बाजार से कलेक्शन कर कल्याणपुर आ रहे थे. इसी क्रम में दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बैग में रखें 70 हजार 80 रुपये व बैग में रखे कुछ कागजात के साथ बैग लेकर कल्याणपुर के तरफ फरार हो गया है.फाइनेंसर चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कल्यणपुर में कार्यरत है. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




