नालंदा में बेटे के मरने की खबर सुन सदमे से गयी मां की जान, शादीवाले घर में छाया मातम

Updated:
विज्ञापन

मिट्टी लोड ट्रैक्टर के पलटने से बेटे के मरने की खबर जैसे ही मां तक पहुंची, सहमे से उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि स्वर्गीय रज्जू चौहान का बेटा छोटू चौहान (30) मजदूरी किया करता था और बुधवार को ट्रैक्टर दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

नालंदा. नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीपुर खंधा इलाके में बुधवार को एक साथ मां-बेटे की मौत हो गयी. मिट्टी लोड ट्रैक्टर के पलटने से बेटे के मरने की खबर जैसे ही मां तक पहुंची, सहमे से उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि स्वर्गीय रज्जू चौहान का बेटा छोटू चौहान (30) मजदूरी किया करता था और बुधवार को ट्रैक्टर दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अगले माह थी बहन की शादी

छोटू की मौत की खबर जैसे ही उसकी मां मालती देवी (55) तक पहुंची, सदमे से उनकी सांसे थम गयी और उनका निधन हो गया. एक साथ अचानक परिवार के दो सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया. अगले माह रज्जू चौहान की बेटी की शादी तय है. घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

बेटे की मौत का सदमा नहीं हुआ बर्दाश्त

एक ही परिवार में दो मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की मौत हुई. बेटे की मौत की खबर सुना मां की जान चली गयी है.

अलगे महीने बेटी की थी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि छोटू चौहान ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड कर रहा था. इस दौरान ट्रैक्टर पलटने के कारण डाला से दबकर उसकी मौत हो गयी, जबकि बेटे की मौत की खबर सुन मां की भी जान चली गयी है. परिजनों का कहना है कि घर में खुशी का माहौल था. रज्जू चौहान की बेटी की शादी अगले महीने होने वाली थी. परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे. मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गयी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन