संबंध बनाते वक्त Video Call कर दोस्तों को दिखाता था पति, भैंसुर भी करता था दुर्व्यवहार, महिला पहुंची थाना
जमुई से एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने अपने पति और भैंसुर पर गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि उसका पति संबंध बनाते वक्त वीडियो कॉल कर अपने दोस्तों को दिखाता था तथा उसके दोस्त से फोन पर जबरन बात भी कराता था.
जमुई. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि उसका पति संबंध बनाते वक्त वीडियो कॉल कर अपने दोस्तों को दिखाता था तथा उसके दोस्त से फोन पर जबरन बात भी कराता था. प्रतिकार करने पर उसका पति उससे मारपीट भी करता था. इस बाबत महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई.
आपके शहर में
पीड़ित महिला की मुलाकात एसपी से नहीं हो सकी इस कारण उसने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अभिषेक कुमार सिंह को मामले से संबंधित आवेदन दिया है. महिला ने बताया कि मेरी शादी चकाई थाना क्षेत्र निवासी गौतम चौधरी के साथ हुई थी. शादी के बाद दहेज आदि को लेकर लगातार मेरे ससुराल पक्ष के लोग मुझे प्रताड़ित करते थे. लेकिन मेरा पति पूरी तरह से हैवानियत पर उतर आया था.
पीड़ित महिला ने बताया कि वह नशीली दवाओं का सेवन करता था और मेरे साथ जोर जबरदस्ती करता था. वीडियो बनाकर वह अपने दोस्तों के साथ उसे शेयर भी करता था. इतना ही नहीं मेरा भैंसुर भी मेरे साथ जबरदस्ती करता था और मेरा हाथ पकड़ कर अपने कमरे में खींच कर ले जाता था. महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर कई संगीन आरोप लगाया है. इसके अलावा उसने बताया कि उक्त सभी लोग मेरे साथ मारपीट करते थे. जिस कारण मेरे मायके पक्ष के लोग मुझे अपने पास ले गए. बाद में 3 मर्तबा पंचायत हुई और वह मुझे अपने साथ रखने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए