बिहार में पुलिस एसोसिएशन के मॉडर्न गेस्ट हाउस में क्या-क्या होंगी सुविधाएं? 17.53 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गेस्ट हाउस (AI फोटो)

Bihar Police Association Guest House: बिहार पुलिसकर्मियों के लिए पटना में 17.53 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक जी प्लस-4 गेस्ट हाउस बनेगा. 2 मैंगल्स रोड स्थित परिसर में बनने वाले इस भवन में 66 कमरे, डोरमेट्री, 500 से अधिक क्षमता वाला हॉल, पार्किंग, जिम, समेत अन्य सुविधाएं होंगी.

विज्ञापन

Bihar Police Association Guest House: अपराधियों का पीछा करते हुए दूसरे जिलों या राज्यों से पटना आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए राहत की तैयारी है. केस की जांच हो, अपराधियों की गिरफ्तारी या कोर्ट में गवाही, अब ऐसे पुलिसकर्मियों को होटल में रुकने की मजबूरी कम होगी. बिहार पुलिस एसोसिएशन के 2 मैंगल्स रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय परिसर में करीब 17.53 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक गेस्ट हाउस बनाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

आईपीएस मेस की तर्ज पर प्रस्तावित यह भवन जी प्लस-4 होगा. बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम जमीन की नापी पूरी कर चुका है और डीपीआर भी तैयार हो गई है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है.

होटल में ठहरने की मजबूरी क्यों?

बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों के पास अक्सर सर्विस हथियार और कारतूस होते हैं. ऐसे में होटल में ठहरने के दौरान सुरक्षा एक चुनौती रहती है. इसी परेशानी को देखते हुए एसोसिएशन परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए सुरक्षित और किफायती ठिकाना तैयार करने की योजना बनाई गई है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र सौंपे जाने के बाद परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया गया.

गेस्ट हाउस में मिलेंगी ये सुविधाएं

  • 40 गाड़ियों की क्षमता वाली बेसमेंट पार्किंग
  • 66 अटैच बाथरूम वाले प्राइवेट कमरे
  • 12 डोरमेट्री, प्रत्येक में 5 बेड; कुल 60 लोगों की क्षमता
  • 500 से अधिक लोगों की क्षमता वाला हॉल-कम-स्टेज
  • 125 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक मीटिंग हॉल
  • 60 लोगों की क्षमता वाला डाइनिंग हॉल
  • सेंट्रलाइज्ड किचन
  • हर फ्लोर पर 3 कैफेटेरिया
  • जिम और योगा सेंटर
  • टेरेस एरिया और झंडोत्तोलन स्थल
  • एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों के लिए विशेष कमरे

होटल से कई गुना सस्ता होगा ठहरना

गेस्ट हाउस में पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के लिए 250 से 500 रुपये तक भुगतान करना होगा. सिंगल और डबल बेड कमरे उपलब्ध होंगे. जबकि मेस में एक समय के भोजन का शुल्क करीब 50 से 60 रुपये रखा जाएगा. गेस्ट हाउस की व्यवस्था के लिए कमेटी बनेगी, जिसके अध्यक्ष डीजीपी होंगे. एसोसिएशन के पदाधिकारी कमेटी के सदस्य रहेंगे और डीजीपी समय-समय पर व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.

Also Read: बिहार में ट्यूशन-कोचिंग से हर महीने 1100 करोड़ की कमाई, सबसे ज्यादा युवाओं की भागीदारी, कौन जिला सबसे आगे?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन