पटना में तैयार 2.1 किमी लंबे फोरलेन एलिवेटेड रोड का उद्घाटन जल्द, झारखंड तक आना-जाना होगा आसान

Updated:
विज्ञापन

मीठापुर-महुली एलिवेटेड कॉरिडोर

Mithapur-Mahuli Elevated Corridor: पटना से गयाजी, जहानाबाद होते हुए झारखंड तक पहुंचना लोगों के लिए बेहद आसान होने वाला है. करोड़ों की लागत से मीठापुर-महुली एलिवेटेड कॉरिडोर रोड के दूसरे चरण का काम पूरा हो गया है. इसके उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है.

विज्ञापन

Mithapur-Mahuli Elevated Corridor: मीठापुर-महुली एलिवेटेड कॉरिडोर के दूसरे चरण के तहत मीठापुर से सिपारा के बीच 2.1 किलोमीटर लंबा फोरलेन रोड बनकर पूरी तरह तैयार है. लोग इस पर सफर करने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन जिनके पास दोपहिया गाड़ी है, वे पहले से ही इस रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके बनने से लोगों के समय की बचत बोने वाली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कब होगा रोड का उद्घाटन?

जानकारी के मुताबिक, पटना में मीठापुर महुली एलिवेटेड कॉरिडोर के दूसरे चरण का उद्घाटन किसी भी दिन हो सकता है. खास बात यह है कि महुली हॉल्ट से पुनपुन के लक्ष्मण झूला तक लगभग 2.2 किलोमीटर लंबा फोरलेन एट ग्रेड सड़क पहले से ही तैयार है. इतना ही नहीं, इस पर गाड़ियों का आवागमन भी शुरू है.

साथ ही इस एलिवेटेड कॉरिडोर के औपचारिक रूप से उद्घाटन के बाद मीठापुर, सिपारा, महुली और पुनपुन के बीच आना-जाना बेहद आसान हो सकेगा. इसके साथ ही पटना के दक्षिणी हिस्से में जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिल सकेगी. इतना ही नहीं, मीठापुर से महुली होते हुए जहानाबाद, गयाजी और झारखंड तक कनेक्टिविटी बेहतर होने से लोगों का पहुंचना हो मिलेगा.

कितनी है सड़क की लागत?

महुली हॉल्ट से पुनपुन लक्ष्मण झूला तक करीब 2.20 किलोमीटर लंबा चार लेन एलिवेटेड रोड है. मीठापुर से सिपारा, महुली होते हुए पुनपुन तक पूरा कॉरिडोर करीब 11.67 किलोमीटर लंबा है. इसकी कुल लागत करीब 1467.72 करोड़ रुपये है. इस सड़क पर दोनों तरफ दो-दो लेन हैं. वाहनों के लिए अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तय की गई है.

बिहार में पहली बार इस तकनीक का किया गया इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक, मीठापुर-महुली एलिवेटेड कॉरिडोर की एक खासियत इसकी निर्माण तकनीक भी है. इसमें बिहार में पहली बार अल्ट्रा हाई परफॉर्मेंस फाइबर रिइंफोर्सड कंक्रीट (UHPFRC) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस तकनीक की मदद से करीब 64 मीटर लंबे स्पैन तैयार किए गए हैं. कॉरिडोर का एलाइनमेंट रेलवे ट्रैक के समानांतर रखा गया है.

Also Read: बिहार में सोलर पैनल लगवाने में अब जीविका दीदियां करेंगी मदद, 25 लाख सोलराइजेशन का लक्ष्य तय


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन