Metro Train in Patna : मेट्रो में 27 पदों पर होगी नियुक्ति, 18 तक भरें फॉर्म, जानिये किन पदों पर होगी नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

योग्यता व अनुभव के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी. इसके बाद अभ्यर्थियों को मेल से इंटरव्यू की जानकारी दी जायेगी. गौरतलब है कि सभी पदों पर तीन वर्षों के लिए संविदा के आधार पर होनी है.

विज्ञापन

पटना . नये वर्ष में पटना मेट्रो की काम को रफ्तार देने के लिए 27 पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियोजन होगा. पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) ने इसके लिए आवेदन मं���ाये हैं.

विज्ञापन

आवेदन शर्त के अनुसार इन पदों पर भारत सरकार, किसी राज्य सरकार, भारत सरकार के उपक्रम, किसी राज्य सरकार के उपक्रम में काम करने वाले अभ्यर्थियों से प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियोजन किया जायेगा.

नगर विकास व आवास विभाग की वेबसाइट पर मौजूद ऑनलाइन लिंक के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. इसकी समय सीमा चार जनवरी से 18 जनवरी तक है.

योग्यता व अनुभव के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी. इसके बाद अभ्यर्थियों को मेल से इंटरव्यू की जानकारी दी जायेगी. गौरतलब है कि सभी पदों पर तीन वर्षों के लिए संविदा के आधार पर होनी है.

इन पदों पर होगी नियुक्ति

इन पदों के लिए पीएमआरसीएल की ओर से जिन पदों के नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.

वे सभी पद जेनरल मैनेजर, डाइरेक्टर आदि स्तर से पद हैं. सभी पदों पर पे-स्केल नौ से लेकर 13 तक का है.

इसमें सबसे बड़ा पद चीफ फाइनेंस अफसर-कम डाइरेक्टर, डाइरेक्टर (प्रोजेक्ट), जीएम (प्रशासक एंड एचआर), जीएम (प्रोक्योरमेंट), जीएम (प्रोपर्टी डेवलपमेंट), जीएम (ऑपरेशन एंड मेनटेंनेस), जीएम (वर्क), जीएम (ट्रैक), जीएम (क्वालिटी कंट्रोल), जीएम (डिपार्टमेंट), जीएम फाइसेंस, जीएम (रोलिंग स्टॉक) का है.

इसके अलावा विभिन्न शाखाओं के पांच डिप्टी जेनरल मैनेजर का पद है. वहीं एक असिस्टेंट मैनेजर एडमिन, एक असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस और असिस्टेंट इंजीनियर के आठ पदों पर नियुक्ति की जानी है.

Posted by Ashish Jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन