बेगूसराय में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने पति पर हत्या का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात सामने आयी है. यहां फंदे से लटका एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है. विवाहिता के पति पर हत्या का आरोप है. कहा जा रहा है कि पति ने ही अपनी पत्नी को फंदे से लटका कर हत्या कर दी है.

विज्ञापन

बेगूसराय. बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात सामने आयी है. यहां फंदे से लटका एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है. विवाहिता के पति पर हत्या का आरोप है. कहा जा रहा है कि पति ने ही अपनी पत्नी को फंदे से लटका कर हत्या कर दी है. घटना बुधवार रात की है. शव गुरुवार सुबह बरामद हुआ है. घटना के बाद आरोपित पति फरार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिनों से विवाद चला रहा था

मृतका की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर कर्जन टोला वार्ड नंबर 6 के रहने वाले स्वर्गीय टुनटुन सहनी की पुत्री रवीना कुमारी के रूप में हुई है. वही घटना को अंजाम देने वाले मृतका के पति का नाम हीरालाल सहनी है. पति-पत्नी में काफी दिनों से विवाद चला रहा था. विवाद के कारण ही पत्नी मायके आ गयी थी. इसी बीच पति भी कल ससुराल पहुंचा था. दोनों में सुलह की बात हुई और खाने पीने के बाद पति-पत्नी सोने चले गये.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि हीरालाल ने रात में ही पत्नी की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया. जब तक सुबह लोग घर से जागते और इस घटना की जानकारी मिलती, उससे पहले ही हीरालाल घटना को अंजाम देकर भाग गया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि हीरालाल ही हत्यारा है और अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया हैं. परिजनों ने बताया कि सुबह मृतका का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार पति की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन