Crime News. महिला की हुई निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केशवा टोल निवासी 47 वर्षीय विमला देवी की बीते देर शाम अज्ञात अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी. इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल कायम हो गया.

विज्ञापन

Crime News. बिस्फी . थाना क्षेत्र के केशवा टोल निवासी 47 वर्षीय विमला देवी की बीते देर शाम अज्ञात अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी. इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल कायम हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक का बिस्फी चौक से पश्चिम परबत्ता टोल के पास भी एक घर था. जहां वह रोज भैंस एवं बकरी चराने के लिए चौर में जाती थी. शाम होते ही अपने घर केशवा लौट जाती थी. बुधवार को भी वह मवेशी लेकर बधार में चराने गयी. पर देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी पुत्री आरती ने कई बार फोन किया. लेकिन इसकी सूचना नहीं मिल सकी. जिसके बाद आरती देर शाम अपने घर से परबत्ता टोल स्थित झोपड़ी पहुंची. जहां झोपड़ी के बाहर एक पेड़ के समीप विमला देवी को मृत पाया. पूरा घर खून से सना था. हत्यारे ने धारदार हथियार से हत्या कर उसे कोठरी के पास के बगल में जलेबी के वृक्ष के नीचे रख दिया था. अपनी मां को मरा देख आरती रोने लगी और इसकी सूचना लोगों को दिया. पुलिस प्रशासन को सूचना फोन से दी गई. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. और पोस्टमार्टम के लिए सदर मधुबनी भेज दिया और घटना की जांच प्रारंभ कर दी. मौके पर डीएसपी निशिकांत भारती ने पहुंचकर घटना की जांच करते हुए हथियारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का अभियान प्रारंभ किया. घर को सील कर एक चौकीदार की नियुक्ति कर दी गई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन