Madhubani: रहिका में ई-रिक्शा पर हुए लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
मामले का खुलासा करते एसएसपी योगेंद्र कुमार | Prabhat Khabar Network
रहिका थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार यात्रियों से हुई हथियारबंद लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल, वॉलेट और सीडी कैसेट भी बरामद किए गए हैं.
Rahika Loot Case: रहिका थाना क्षेत्र के ककरौल चौक स्थित सत्या चौक के पास ई-रिक्शा सवार यात्रियों से हथियार के बल पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर लूटे गये मोबाइल, वॉलेट और सीडी कैसेट बरामद किये गये हैं.
आपके शहर में
5 अगस्त की रात ई-रिक्शा यात्रियों से हुई थी लूट
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त की रात दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने ककरौल चौक के पास ई-रिक्शा पर सवार यात्रियों को हथियार का भय दिखाकर लूट लिया था. मामले में सिमरी निवासी पप्पू झा के आवेदन पर 6 अगस्त को रहिका थाना में कांड संख्या 223/26 दर्ज किया गया था.
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सदर-01 के एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मानवीय सूचना और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपितों की पहचान शुरू की.
पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार की संलिप्तता
जांच के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार गदियानी निवासी चंदन कुमार उर्फ अजीत, चूड़ी बाजार धोबी टोला निवासी आयुष कुमार, इसी मोहल्ले के नरेश कुमार उर्फ राहुल तथा राजनगर थाना क्षेत्र के 13 नंबर गुमटी गरोछनी निवासी नितिश कुमार गिरी के रूप में हुई है.
मोबाइल, वॉलेट और सीडी बरामद
पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर लूट का एक मोबाइल, एक वॉलेट और एक सीडी कैसेट बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें
Madhubani News: बेनीपट्टी में हथियारबंद बदमाशों का तांडव, वृद्ध महिला को बांधकर 2.5 लाख की लूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए