खुटौना के मालिन में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम ने वीडियो से किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

खुटौना प्रखंड के मालिन गांव में नव निर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। यह कदम ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए शहर जाने की आवश्यकता को कम करेगा।

विज्ञापन

Madhubani News: खुटौना प्रखंड के मालिन गांव स्थित प्लस-टू उच्च विद्यालय परिसर में नव निर्मित भवन में बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाविद्यालय का उद्घाटन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण छात्रों को मिलेगा लाभ

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि राज्य में नवस्थापित 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में एक साथ पठन-पाठन की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज खुलने से अब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे गांव में ही बेहतर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद रामप्रीत मंडल, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, एसडीएम अनीस कुमार, डीओ अक्षय कुमार पांडेय, डीपीओ कुमार सत्यम, बीडीओ प्रवीण कुमार, बीईओ रौशन कुमार, सीओ मनोज कुमार तथा एमडीएम प्रभारी पवन मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चंद्रभूषण साह ने सांसद, जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर और पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया रेणु देवी, पीताम्बर साह, देवदत्त साह, विजय शंकर प्रसाद, बालकृष्ण सिंह, हरी मंडल, रामदुलार भारती, अशोक कापर, महेंद्र कामत, बिनोद कुमार मंडल, विद्या लाल देव और सतीश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन