Madhubani News : महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ राजीव रंजन कुमार के अध्यक्षता में मध्य विद्यालय पीठवाटोल के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. महिलाओं को सरकारी योजना की जानकारी देने और उनकी अपेक्षाएं जानने के लिए प्रखंड क्षेत्र के देवधा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत बीडीओ राजीव रंजन कुमार के अध्यक्षता में मध्य विद्यालय पीठवाटोल के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को किया गया. जयनगर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजित कुमार ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जीविका दीदियों एवं अन्य ग्रामीणों को आडियो विजुअल के माध्यम से जानकारी दी जा रही है. सरकार की योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने तथा सरकार की योजनाओं के प्रति उनकी आकांक्षा एवं अपेक्षाएं है. इसके बारे में जानकारी ली जा रही है. संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों महिला पुरुष एवं जीविका से जुड़े महिला बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम में बीडीओ राजीव रंजन कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका रंजित कुमार, जीविका दीदी उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन