मधुबनी के लदनियां में गुरु रविदास विकास शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

शिविर में मौजूद वार्ड सदस्य

मधुबनी के लदनियां में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में विकास शिविर लगाया गया. इस शिविर में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभ उठाने के तरीके बताए गए.

विज्ञापन

Madhubani News: लदनियां. गुरु संत रविदास जयंती के अवसर पर राज्य स्तर पर आयोजित गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में गुरु रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया.

Ladania News: ग्रामीणों की सुनी गयी समस्याएं

शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी.

मौके पर वार्ड सदस्य गुणेश कुमार मंडल, विकास मित्र बब्ली कुमारी, लालू सदाय एवं रोजगार सेवक विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

सामाजिक समरसता का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान गुरु संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को अपनाने की अपील की.

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पात्र लाभुकों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही चंपारण में चढ़ा मटन का खुमार, मिट्टी की हांडी से देश-दुनिया तक पहुंचा स्वाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन