मधुबनी: झंझारपुर में जन्माष्टमी की धूम, छात्राओं ने 21.44 सेकेंड में जीती दही-हांडी

Updated:
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं

मधुबनी के झंझारपुर में डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का धूम-धड़ाके से आयोजन हुआ. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. वहीं, छात्राओं ने दही-हांडी प्रतियोगिता में 21.44 सेकंड में मटका फोड़कर इतिहास रचा.

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर. डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल आरएस और बीएन झा डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल बाजार में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और मॉनसून वाइब्स का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार झा, प्रबंध निदेशक आदित्य आनंद, प्राचार्य मुकेश मिश्रा और प्राचार्य यतीश चतुर्वेदी ने बाल स्वरूप शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपरा के रंग बिखेरे.

कार्यक्रम में दीप दिखाते सीएमडी मनोज कुमार व कलाकार | Prabhat Khabar Network

Jhajharpur News: बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

शिक्षिका पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने 'शिव शिव शंकर, मैया यशोदा और बुमरो-बुमरो' पर प्रस्तुति दी. संजना मिश्रा के नेतृत्व में 'राधा-कृष्ण और लागी लगन शंकर' पर कार्यक्रम हुआ.

वहीं विनीता कुमारी के नेतृत्व में 'अतरंगा-मतंरगा', मुन्नू कुमारी के नेतृत्व में 'सावन में मोरनी बनके', पम्मी कुमारी के नेतृत्व में 'माधव मदन मुरारी', स्वाती कुमारी के नेतृत्व में 'चक धूम धूम' और बबली कुमारी के नेतृत्व में 'पार्वती बोली शंकर से' पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया.

सिमानी कुमारी के नेतृत्व में 'बदरिया छाई रे रामा' तथा खुशबू कुमारी के नेतृत्व में 'बरसो रे मेघा और आजु मिथिला नगरिया' पर प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.

21.44 सेकेंड में छात्राओं ने फोड़ी दही-हांडी

कार्यक्रम में आयोजित दही-हांडी प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही. प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की छात्राओं ने महज 21.44 सेकेंड में मटका फोड़कर जीत हासिल की. छात्राओं की इस उपलब्धि पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया.

कार्यक्रम का मंच संचालन मृणाल कुमार सिंघा, कृतिका कोविंद और अनीस कुमार ने किया.

शिक्षा के साथ संस्कार देने पर जोर

मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार झा ने कहा कि जन्माष्टमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन दर्शन है. भगवान कृष्ण ने कर्म, प्रेम और धर्म का जो संदेश दिया, वही बच्चों के चरित्र निर्माण की नींव है.

उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव बच्चों को अपनी जड़ों, संस्कृति और भारतीय परंपरा से जोड़ते हैं. विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाएं.

यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही चंपारण में चढ़ा मटन का खुमार, मिट्टी की हांडी से देश-दुनिया तक पहुंचा स्वाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन