जंफर जलने से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित

Updated:
विज्ञापन

बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल रही है. बीते सोमवार की रात उमस भरी गर्मी में जिला मुख्यालय के सभी 6 फीडर में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल रही है. बीते सोमवार की रात उमस भरी गर्मी में जिला मुख्यालय के सभी 6 फीडर में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को अचानक 33 हजार लाइन में मधुबनी-रहिका के बीच जंफर जल जाने के कारण मधुबनी विद्युत उपशक्ति केंद्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गयी. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि रामनगर ग्रिड से मधुबनी पावर हाउस को बिजली मिलती है. लेकिन 33 हजार लाइन में आयी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. लगातार एक घंटे तक विभाग के अभियंता के साथ मिस्त्री की टीम मॉनिटरिंग करने के बाद फॉल्ट मिला. रात का समय होने के कारण फॉल्ट को खोजने में परेशानी हो रही थी. उपभोक्ता मनीष कुमार यादव, रामदयाल राम, सुमन कुमार, कृष्ण कुमार झा ने कहा कि दुख की बात यह है कि जब बिजली आपूर्ति बाधित होती है तब बिजली विभाग के किसी भी पदाधिकारी से बात करना मुश्किल हो जाता है. जितनी देर तक बिजली बाधित रहती है उतनी देर तक पदाधिकारी का मोबाइल बिजी रहता है. उपभोक्ताओं ने कहा कि आए दिन कभी तार टूटने तो कभी जंफर जलने तो कभी बंच केबल के कारण शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है. उपभोक्ताओं ने कहा कि बरसात के समय में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से कई तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है. समस्या के निदान के लिए विभाग के कर्मी फोन भी नहीं उठाते है. उपभोक्ता राजीव झा ने कहा कि बीते सोमवार को लगातार सहायक अभियंता को फोन किया. लेकिन फोन बिजी रहने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल पायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन