बिहार बंद का झंझारपुर में नहीं दिखा असर, बाजार खुले, यातायात सामान्य, कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं

Updated:
विज्ञापन

एनएच 27 पर गश्त करते पुलिस प्रशासन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीजेपी के बिहार बंद के आह्वान का झंझारपुर अनुमंडल में कोई खास असर नहीं हुआ. प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-27, बाजार और यातायात सामान्य रहे. परीक्षा केंद्रों पर भी विशेष सतर्कता बरती गई.

विज्ञापन

Jhanjharpur News: सीजेपी के बिहार बंद के आह्वान को लेकर शनिवार को झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. राष्ट्रीय राजमार्ग-27, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई. पूरे दिन गश्ती दल लगातार क्षेत्र का भ्रमण करता रहा. हालांकि बंद का अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी कोई असर देखने को नहीं मिला.

विज्ञापन

बाजार खुले रहे, यातायात सामान्य

बंद के दौरान बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और सड़क यातायात भी सुचारु रूप से चलता रहा. दुकानदारों ने निर्धारित समय पर अपनी दुकानें खोलीं और आम जनजीवन पूरी तरह सामान्य बना रहा.

परीक्षा केंद्रों पर रही विशेष निगरानी

यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने जनता कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की थी, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

पूरे दिन सक्रिय रही पुलिस

झंझारपुर, भैरवस्थान, अंधराठाढ़ी और अरड़िया संग्राम थाना की पुलिस दिनभर क्षेत्र में गश्त करती रही. इस दौरान बंद को लेकर कुछ अफवाहें भी फैलीं, लेकिन कहीं से किसी अप्रिय घटना या विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या की सूचना नहीं मिली.

अपर थानाध्यक्ष बिहारी आलम ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर पूरे अनुमंडल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी. सभी थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त की गई और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन