डायन कह कर पीटा, बाल भी काटे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2016 5:24 AM

विज्ञापन

बासोपट्टी/ हरलाखी : थाना क्षेत्र के कमलावरपट्टी गांव मे एक महिला को पड़ोसियों द्वारा डायन कह कर मारपीट करने एवं बाल काटने का मामला सामने आया है. घायल अवस्था में पीड़ित महिला को उमगांव पीएचसी में भरती किया गया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने हरलाखी पुलिस […]

विज्ञापन

बासोपट्टी/ हरलाखी : थाना क्षेत्र के कमलावरपट्टी गांव मे एक महिला को पड़ोसियों द्वारा डायन कह कर मारपीट करने एवं बाल काटने का मामला सामने आया है. घायल अवस्था में पीड़ित महिला को उमगांव पीएचसी में भरती किया गया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने हरलाखी पुलिस के सामने फर्द बयान दिया है. जिसमें उसने कहा है कि उसके पड़ोसी नवीन पांडेय के परिवार में जब कोई बीमार पड़ता है, तो उसे डायन कह कर प्रताड़ित करता रहा है.

पूर्व में भी कई बार आरोपित उसे डायन कह कर मारपीट किये थे. रविवार की शाम उसके बेटे बाजार में खरीदारी करने गये थे. पीड़िता को घर में अकेले देख कर आरोपित का पूरा परिवार घर से खींच कर बाहर निकाला. पहले बाल काट दिये. फिर पूरा परिवार महिला को पीटा. बाद में पीड़िता को उसके बेटे ने उमगांव पीएचसी में भरती कराया. सोमवार को इस घटना की सूचना हरलाखी थाना पुलिस को मिली, तो पुलिस ने पीएचसी में जाकर महिला का बयान लिया. पीड़िता ने गांव के नवीन पांडेय, शशिरंजन पांडेय, मुकुंद पांडेय, रंजू देव, रौनक पांडेय व फूलकुमारी को नामजद किया है. हरलाखी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि आपसी मारपीट का मामला है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन