पैक्स अध्यक्षों पर प्राथमिकी दर्ज करना न्याय संगत नहीं : कमलेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2016 6:00 AM
मधुबनी : धान खरीद एवं सीएमआर को लेकर भारत सरकार व बिहार सरकार द्वारा 31 जुलाई को अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी. पर विभाग द्वारा 31 जुलाई से पूर्व ही पैक्स अध्यक्षों पर प्राथमिकी दर्ज करना न्याय संगत नहीं है. ये बाते बेनीपट्टी प्रखंड पैक्स के संघ के अध्यक्ष कमलेश झा ने कही. अध्यक्ष […]
मधुबनी : धान खरीद एवं सीएमआर को लेकर भारत सरकार व बिहार सरकार द्वारा 31 जुलाई को अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी. पर विभाग द्वारा 31 जुलाई से पूर्व ही पैक्स अध्यक्षों पर प्राथमिकी दर्ज करना न्याय संगत नहीं है. ये बाते बेनीपट्टी प्रखंड पैक्स के संघ के अध्यक्ष कमलेश झा ने कही.
अध्यक्ष ने कहा कि बेनीपट्टी प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष 31 जुलाई से पूर्व ही अपना चावल जमा कर प्राप्ति रसीद सहकारिता विभाग को तय समय से पहले ही दिया था, फिर विभाग द्वारा निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों पर धारा 420, 406 लगा कर प्राथमिकी दर्ज करना सही नहीं है. निदेशक सह कटैया पैक्स अध्यक्ष रमानंद झा ने कहा कि प्रखंड के कटैया पैक्स, नगवास अरेर उत्तरी एवं मनपैड़ पैक्स समिति द्वारा कुल चावल एसएफसी को दे दिया गया जिसकी प्राप्ति रसीद भी विभाग को दे दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










